भेल अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई से जन भावनाओं को पहुंचा आघात

शेयर करे

भोपाल। भेल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 59 कैलाश नगर मैं पार्षद श्रीमती अनीता शुक्रवार के द्वारा पार्षद निधि से 450000 रुपए का शेड वर्ष 2024 में गणेश जी एवं दुर्गा झांकी स्थापित करने के लिए बनवाया गया था। जिसको भेल के अतिक्रमण अमले ने बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़ दिया। जबकि अतिक्रमण की कार्रवाई करने से पूर्व सूचित किया जाता है,।
नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सम्राट अशोक मंडल के महामंत्री प्रमोद शुक्रवार ने आरोप लगाया है कि इस प्रकार की कार्रवाई से जन भावनाओं को ठेस पहुंची है। भेल नगर प्रशासन लगातार इस प्रकार की अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है। लेकिन जबकि यहां कोई अतिक्रमण नहीं था, सार्वजनिक स्थल पर दुर्गा जी एवं गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना की जाती हैं और यह कार्य विगत कई सालों से होता चला आ रहा है। बावजूद इसके देखा गया है कि पार्षद निधि द्वारा बनाए गए इस सेड को तोड़ने से यहां के नागरिकों में जन आक्रोश है। आरोप है कि जिस स्थान पर अतिक्रमण के होता है उस स्थानों पर तो कार्रवाई नहीं की जाती जबकि धार्मिक स्थलों को ही निशाना बनाया जा रहा है। अतिक्रमण अमला से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां पर पान की गुमठी और चाय की दुकानें संचालित हो रही थी। उन्होंने कहा कि उन दुकानों को हटाया जाना था, सेड क्यों तोड़ा गया। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि इस प्रकार की कार्रवाई अगर पुनः दोहराई जाती है, तो भेल नगर प्रशासन का घेराव किया जाएगा।