आज दोपहर को मुख्यमंत्री मोहन यादव कर सकते हैं नक्सलियों के आत्मसमर्पण की अधिकृत घोषणा
बालाघाट। शनिवार की रात अचानक 77 लाख के कुख्यात इनामी कबीर सहित 9 अन्य नक्सलियों ने सरकार की योजनाओं से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण करने पहुंचे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बालाघाट आईजी के बंगले पर 6 पुरुष और 4 महिलाओं ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक नक्सली आत्मसमर्पण की कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। सूत्र बता रहे हैं कि आज दोपहर सीएम मोहन यादव बालाघाट पहुंचेंगे जहां वे अधिकृत आत्मसमर्ण करने की घोषणा कर सकते हैं।
बतादें कि जिले में पहली बार 10 वर्दीधारी नक्सलियों ने एक साथ आईजी के बंगले पर पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश में इतने नक्सलियों ने हथियारों को छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है। बालाघाट जिला मुख्यालय स्थित आईजी बंगला पर शनिवार की रात इनामी नक्सली कबीर की अगुवाई में 9 लाल आतंक के पर्याय बन चुके नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने की बात कही है। लेकिन अभी इसकी अधिकृत घोषणा होना बांकी है। सूत्र बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार की दोपहर 3 बजे बालाघाट पहुंचेंगे, जहां 77 लाख के इनामी नकस्ली कबीर और 4 महिलओं सहित 5 अन्य नक्सली मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने हथियार सौंप सकते हैं और मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर सकतें हैं।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश भर में चलाया जा रहा व्यापक अभियान असर दिखा रहा है। लिहाजा प्रदेश में यह पहला मौका है जब इतनी तादात में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर साफ-सुथरा जीवन यापन करने का मन बनाया है। इससे नक्सली प्रभावित क्षेत्र बालाघाट को दहशत से कुछ हद तक निजात मिलेगी और लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी।
लाल आतंक का आत्मसमर्पण, 77 लाख के इनामी नक्सली कबीर के साथ 9 अन्य ने किया हथियार छोड़ने का फैसला


