जापान। आओमोरी प्रान्त के पास 7.5 तीव्रता का भूंकप आया है। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आया।
तीव्र भूकंप और सुनामी की संभावित लहरें
आओमोरी में सुनामी की छोटी लहरें आनी शुरू हो गई हैं। फिलहाल इनकी ऊंचाई 40 सेमी तक है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि बाद में और भी ऊंची सुनामी जापान के उत्तर-पूर्वी तटों तक पहुंच सकती है। यहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
प्रभावित क्षेत्र, क्षति और हालात
भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में 50 किमी की गहराई में था। भूकंप के बाद आओमोरी प्रांत में 2,700 घरों में बिजली गुल हो गई है। साथ ही शहर में आग लगने की 2 घटनाएं हुई । आओमोरी प्रीफ में सड़क ढहने से 1 और होक्काइडो में गिरने से 2 लोग घायल हुए हैं।
विभागीय जानकारी
- जापान में स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। प्रारंभ में इसे 7.6 बताया गया था, बाद में इसमें संशोधन किया गया।
- भूकंप का केंद्र समुद्र में था — तट से लगभग 70 किलोमीटर दूर, और 50 किलोमीटर की गहराई में।
- घटना के बाद उत्तर-पूर्वी जापान में सुनामी की छोटी-छोटी लहरें दर्ज की गई। जिसमें शुरुआत में लहरें 40 सेमी तक थी।
- चेतावनी जारी की गई है कि तटों तक 3 मीटर तक ऊँची सुनामी आ सकती है — खासकर Aomori Prefecture, Iwate Prefecture और Hokkaido Prefecture में।


