बांदा;बिजली बिल वसूली पर ग्रामीणों का उत्पात, टीम पर पत्थर-लाठी से हमला, कई घायल

शेयर करे
बांदा;  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव में हुई, जहां टीम बकाया बिल वसूलने और कनेक्शन काटने गई थी।घटना के दौरान ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों पर अभद्रता की, मीटर और दस्तावेज तोड़ दिए। टीम को जान बचाकर भागना पड़ा।

बिजली टीम के साथ मारपीट;

बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर किशन कुमार ने बताया कि टीम सरकार की ‘बिजली बिल राहत योजना’ के तहत बकाया वसूली के लिए 19 दिसंबर को गांव पहुंची थी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे हमलों से बिजली वसूली का काम प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों में बकाया बिल को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है।यह घटना यूपी में बिजली बिल वसूली के दौरान बढ़ती हिंसा की ओर इशारा करती है। विभाग ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।