नौकरी का झांजा देकर युवति के साथ क्लर्क और प्यून ने की ज्यादती, जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में शर्मनाक वारदात

जबलपुर। मध्यप्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित कृषि विवि में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। विवि में तैनात क्लर्क और चपरासी ने एक युवति को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ क्रिसमस के मौके पर गैंगरेप की बारदात को अंजाम दिया है। आरोपी क्लर्क दुर्गाशंकर और प्यून मुकेश सेन को पुलिस ने युवति की शिकायत पर गिरफ्तार दोनों को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हे जेल भेज दिया गया। बतादें कि सोशल मीडिया पर आरोपियों ने जॉब लिंक शेयर की थी जिसके बाद युवती घटना की शिकार हो गई।
क्या है पूरा मामला
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में 22 वर्षीय युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद हडकंप मच गया। इधर युवति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी क्लर्क दुर्गाशंकर सिंगरहा (58) और सहयोगी चपरासी मुकेश सेन को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से संविदा भर्ती की जानकारी मिली थी। जब उसने विश्वविद्यालय के विधि विभाग से संपर्क किया, तो दुर्गाशंकर ने उससे दस्तावेज मंगवाए और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने युवति से कहा था कि उनकी कुलगुरु से अच्छी जान पहचान है, जिससे युवती का भरोसा जीतकर उसे फंसाया गया।
सोशल मीडिया बना झांसे का अड्डा
इस तरह की घटनाओं से समाज को साफ संदेश मिलता है कि आज के आधुनिकता वाले युग में जहां सोशल मीडिया मनोरंजन का साधन है तो वहीं यह अपराधियों के लिए अपराध करने का अड्डा भी बनता जा रहा है। यही कारण है कि प्रलोभन भरे विज्ञापनों से लोग झांसे में आ जाते हैं और फिर बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं यह मामला इसी बात की चेतावनी के तौर पर देखी जा सकती है।