एनसीआर एक बार फिर शर्मसार रात के अंधेरे में चलती वैन में महिला से दरिंदगी, आरोपियों ने घटना के बाद महिला को सड़क पर फैंका

शेयर करे

दिल्ली। जहां एक तरफ देश 31 के जश्न की तैयारी कर नए साल के आगमन की तैयारी में था, वहीं दूसरी तरफ एनसीआर से एक और निर्भया कांड सामने आने से हडकंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में घटित दुराचार की निर्ममता की हदों को पार करने वाला वह निर्भया कांड कशक देशवासियों के दिल में बांकी है और साल के अंत में इसी तरह की घटना होना दर्दनाक है। दरअसल एनसीआर क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात में घटित हुई है दुराचार की यह घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया।
क्या एनसीआर की सड़कों पर बीती रात में हुई इस घटना ने एक बार फिर से वह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या देश की राजधानी क्षेत्र में महिलाओं का निकलना अब जानलेवा हो गया है? गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर घने कोहरे की चादर के बीच एक 25 वर्षीय महिला से चलती वैन में आरोपियों द्वारा 3 घंटे तक रेप और बेरहमी से मारपीट की गई। फिर सुबह के धुंधलके में सड़क पर फेंक कर चले गए जिससे पीड़िता के चेहरे पर 12 टांके आए और घटना कि वह विभिषिका का दर्द और मन पर गहरे जख्म उभर आया।
एनसीआर की व्यस्त सड़कों पर कब रुकेंगे अपराध?
सबसे व्यस्त कहे जाने वाली गुरुग्राम-फरीदाबाद सड़क एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। घने कोहरे, के बीच देर रात की मजबूरी ने एक 25 वर्षीय महिला की जिंदगी को नर्क बना दिया। चलती वैन में 3 घंटे तक रेप और मारपीट, फिर सड़क पर फेंक देना-यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि सिस्टम की गंभीर नाकामियों को उजागर कर रही
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात की बताई गई है। महिला को आधी रात को जब आसपास कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं मिला। तब मजबूरी में पीड़िता ने एक वैन में लिफ्ट ले ली, जिसमें पहले से दो युवक सवार थे। पहले तो सब सामान्य सा था, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बदल गया। महिला को घर छोड़ने के बजाय आरोपी उसे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के सुनसान क्षेत्रों की ओर ले गए। जहां घने कोहरे की चादर छाई हुई थी, सड़क पर ट्रैफिक न के बराबर और दूरदृश्यता न के बराबर थी। इसीका फायदा उठाकर महिला को कथित तौर पर बंदी बना महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़िका चीख-पुकार नहीं सुनाई दी, कोई ने नहीं की मदद
परिवारजनों का आरोप है कि चलती वैन में महिला के साथ बारी-बारी से रेप और मारपीट होती रही। पीड़िता बार-बार मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन ठंड, कोहरा और खाली सड़क ने उसकी आवाज को खामोश कर दिया। लगभग तीन घंटे बाद, मंगलवार तड़के लगभग 3 बजे, महिला को एसजीएम नगर इलाके में राजा चौक के पास चलती वैन से बाहर धकेल दिया गया। गिरने से उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उपचार के दौरान 12 टांके आए।
पुलिस जुटी जांच में
परिवारजनों की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।