दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा कदम उठाते हुए कैडर के तहत कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दिल्ली सहित कई केंद्रशासित प्रदेशों में नई तैनातियां की गई हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और प्रशासनिक संतुलन को नई दिशा देंगे।
गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं, के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक फेरबदल किया है। मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के तहत बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
इस प्रशासनिक बदलाव के तहत दिल्ली, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लद्दाख, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन और दीव तथा दादर एवं नगर हवेली में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्ति और तबादलों की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय के पास होती है।
तबादलों की सूची में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार (1992 बैच) को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया गया है। वहीं संजीव खिरवार (1994 बैच) को लद्दाख से दिल्ली लाया गया है। संतोष डी. वैद्य (1998 बैच) का भी जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला हुआ है।
आईपीएस स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं। अजीत कुमार सिंगला (2004 बैच) को पुडुचेरी से दिल्ली तैनात किया गया है, जबकि राजीव रंजन सिंह (2010 बैच) को दिल्ली से चंडीगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज (2005 बैच) को जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित किया गया है।
सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और केंद्रशासित प्रदेशों में शासन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। यह बदलाव आने वाले समय में नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों पर असर डाल
गृह मंत्रालय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जारी की तबादलों की लंबी सूची
RELATED ARTICLES

