इंदौर। चाइनीज मांझा अब सिर्फ अवैध नहीं, बल्कि जानलेवा खतरा बन चुका है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद मध्य प्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर है। मकर संक्रांति से पहले राज्यभर में छापेमारी, जब्ती और जागरूकता अभियान तेज कर दिए गए हैं।
इंदौर हाईकोर्ट बेंच के स्वतः संज्ञान लेने के बाद राज्य सरकार और पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।
बाजारों, दुकानों, गोदामों और वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। अवैध सप्लाई चेन तोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इंदौर में चंदन नगर, जूनी इंदौर और द्वारकापुरी क्षेत्रों में एफआईआर दर्ज कर मांझा जब्त किया गया है। बालाघाट में स्टेशनरी दुकान से चार रील बरामद हुई हैं।
हाईकोर्ट ने इसे जन-सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए प्रचार-प्रसार और जागरूकता पर भी जोर दिया है। यातायात पुलिस ने चाइनीज मांझा से सावधान अभियान चलाकर दोपहिया चालकों को फुल फेस हेलमेट और स्कार्फ पहनने की सलाह दी है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि यह सिर्फ कानून उल्लंघन नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा है।
मध्य प्रदेश में चाइनीज मांझा पर सख्ती, जोरों पर चल रहा अभियान
RELATED ARTICLES

