Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरामायण का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका: पहले दिन 155 करोड़ की...

रामायण का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाका: पहले दिन 155 करोड़ की कमाई, आदिपुरुष-जवान को पछाड़ा

नई दिल्ली: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने ‘आदिपुरुष’ और ‘जवान’ जैसी बड़ी फिल्मों के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में यह ‘कल्कि 2898 एडी’ समेत कुछ बड़ी फिल्मों से पीछे है।

भारत और विदेशों में इतनी कमाई

‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इसने पहले दिन दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें भारतीय बॉक्स ऑफिस से करीब 77.50 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई शामिल है। फिल्म की ओपनिंग से साफ है कि इसे देश के साथ विदेशी दर्शकों से भी अच्छा प्रतिसाद मिला है।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

पहले दिन की वैश्विक कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने ‘आदिपुरुष’ और ‘जवान’ सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। निर्माताओं के दावों के अनुसार, फिल्म ने ‘कुली’, ‘लियो’, ‘टॉक्सिक’ और ‘जेलर 2’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

हालांकि, ग्लोबल ओपनिंग के मामले में फिल्म अभी ‘पुष्पा 2’, ‘धुरंधर 2’, ‘आरआरआर’, ‘बाहुबली 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों से आगे नहीं निकल पाई है।

यह भी पढ़ें: SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूटे लोगों को फिर मिलेगा मौका, ऐसे जुड़वा सकेंगे नाम

राम, सीता और रावण के किरदार में बड़े सितारे

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। यश ने रावण और सनी देओल ने हनुमान की भूमिका निभाई है। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं।

पहले दिन की दमदार शुरुआत के बाद अब फिल्म की नजर वीकेंड की कमाई पर रहेगी। देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बना पाती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन