धान से भरे 2 ट्रक हुए जब्त, मंडला से बालाघाट के रास्ते गोंदिया किया जा रहा था परिवहन

शेयर करे

बालाघाट। जिले के थाना परसवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत धान परिवहन को लेकर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए धान से भरे 2 ट्रक जब्त करते हुए पुलिस आभिरक्षा में खड़ें करवाए है। बताया जा रहा है कि ये ट्रक मंडला से गोंदिया जा रहें थे। जिसमें 296.96 क्विंटल धान लदी हुई थी। जिसको कृषि उपज मंड़ी विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान पकड़कर आगे की जांच पूर्ण होने तक थाना परसवाड़ा में रखा गया है।

आपको बता दें कि बालाघाट कलेक्टर के आदेश पर धान उपार्जन का कार्य पूर्ण होने तक अन्य राज्य या अन्य जिलों से व्यापारियों द्वारा परिवहन पर रोक लगा रखी है। इसी आदेश के परिपालन में खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित है। इसी क्रम में पेट्रोल पंप परसवाड़ा के पास जांच के दौरान ट्रक क्रमांक CG-15-DH-6573 को रोका गया। जांच में वाहन से गुड़ी अनुज्ञा पत्र क्रमांक 2631751871301130 पाया गया, जिसके अनुसार ट्रक में लदी 296.96 क्विंटल धान (नग 750) कृषि उपज मंडी समिति, जिला मंडला के व्यापारी फर्म कमल किशोर ट्रेडर्स से महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित फर्म प्रदीप ट्रेड लिक को परिवहन किया जा रहा था।

वर्तमान में उपार्जन केंद्रों पर धान की खरीदी जारी होने के कारण अनाधिकृत विक्रय की आशंका को देखते हुए, मंडी विभाग के अधिकारियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर के मौखिक निर्देश पर उक्त ट्रक को रोककर थाना परसवाड़ा की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त मामले पर समस्त कार्यवाही कलेक्टर बालाघाट और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर के आगामी निर्देशों के बाद ही की जाएगी। इस मामले पर आगे की जांच जारी है।