स्कूल संचालक निकला ड्रग तस्कर अबान शकील, पुलिस खंगाल रही पेंडलरों से संबंध

शेयर करे

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया पुलिस की टीम की कार्रवाई में राजधानी भोपाल से ड्रग तस्कर अबान शकील को गिरफ्तार किया था। आरोपी शकील भोपाल में सेंट माइकल स्कूल और सेंड माइकल क्रिकेट अकादमी का संचालक बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिम के दौरान एमडी ड्रग्स लत लगी। क्योंकि नशे में वर्कआउट करने से वेट लिफ्टिंग करने पर वजन का अहसास नहीं होता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शकील ड्रग्स दिलावरी देने के इंतजार में था। उस वक्त वह पुलिस के हत्थे चढ गया।
पुलिस के अनुसार अबान शकील भोपाल स्थानी तस्करों से ड्रग्स लेकर इंदौर के लाउंज पब में परमानेंट ग्राहक थे, जिन्हे वह यह ड्रग खफाता था। 10 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से ड्रग्स बेचता था। जबकि उसे यह 8 हजार रूप प्रतिग्राम मिला करती थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके अबान की थार को रोका था। तलाशी में थार से 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त कर लिया है।
कई खुलासे होने की है उम्मीद
पुलिस को उम्मी है कि अबान शकील से पूछताछ में ड्रग तस्करी से जुड़े कई खुलासे होने की उम्मीद है। प्रारंभिक जांच में कई ऐसे सबूत मिले हैं जो चौंकाने वाले है। शकील का संबंध पूर्व में दबोचे गए पैंडलरों और तस्करों से होने की आशंका जताई जा रही है। अभी जानकारी ऐसी है कि जेल में सजा काट रहे कुछ तस्करों के नंबंर भी शकील के मोबाइल से मिले है।