एमडी ड्रग फैक्ट्री पर रतलाम में छापा, 10 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

रतलाम। रतलाम जिले के ग्राम चिकलाना में चल रही अवैध एमडी ड्रग बनाने वाली गुप्त अवैद्ध फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस द्वारा मध्यरात्रि छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और हथियार भी बरामद हुए। यह कार्रवाई कालूखेड़ा थाना पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर जावरा और कालूखेड़ा थाने की संयुक्त टीम ने की है। अवैद्ध कारखाना ग्राम चिकलाना के एक मकान में चोरी-छिपे चल रहा था। जहां भारी मात्रा में एमडी ड्रग बनाने की पूरी फैक्ट्री चल रही थी, केमिकल, मशीनरी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ अनुमानित कीमत लाखों-करोड़ों में बताई जा रही है। इसके अलावा अवैध हथियार भी बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में लगभग 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। यह कार्रवाई कालूखेड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई, जहां जावरा और कालूखेड़ा पुलिस बल ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया।
पुलिस का मानना है कि यह फैक्ट्री स्थानीय स्तर पर नशे की सप्लाई के साथ-साथ अन्य जिलों में भी ड्रग्स पहुंचाने के नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। एसपी रतलाम और संबंधित थाना प्रभारी ने इस सफलता की पुष्टि की है। आगे की जांच में नेटवर्क के बड़े सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। छक्च्ै एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।