सिवनी। वनडे सीरीज़ के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबलों की बारी है। 21 जनवरी को नागपुर में पहला टी20 खेला जाना है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आए।
जानकारी अनुसार, सूर्यकुमार यादव सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे, जहां उन्होंने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। उनके साथ रिंकू सिंह, ईशान किशन, संजू सैमसन और रवि बिश्नोई समेत कई भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे। सफारी के दौरान खिलाड़ियों ने टाइगर का दीदार किया और फैन्स के साथ जमकर सेल्फी भी ली। खास बात यह रही कि सूर्यकुमार यादव के सिवनी आने की जानकारी पहले से न तो प्रशासन को थी और न ही पेंच प्रबंधन को, लेकिन खबर फैलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।
बता दें सफारी के बाद सभी खिलाड़ी सड़क मार्ग से नागपुर के लिए रवाना हो गए, जहां अब भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज़ की शुरुआत होगी। गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव पहले भी पेंच टाइगर रिजर्व आ चुके हैं।


