Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंमेडिकल रिपोर्ट या मज़ाक? पुरुष की सोनोग्राफी में निकला गर्भाशय, जांच केंद्र...

मेडिकल रिपोर्ट या मज़ाक? पुरुष की सोनोग्राफी में निकला गर्भाशय, जांच केंद्र पर सवाल

सतना। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेट दर्द से पीड़ित एक पुरुष मरीज की सोनोग्राफी रिपोर्ट में गर्भाशय और अंडाशय सामान्य लिख दिया गया।
यह मामला 13 जनवरी का है, जब उचेहरा जनपद अध्यक्ष निरंजन प्रजापति पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर बी.एल. नामदेव के पास पहुंचे। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने स्टेशन रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में सोनोग्राफी कराई।
रिपोर्ट में लीवर, किडनी, पित्ताशय और अग्न्याशय को सामान्य बताया गया और हल्का फैटी लिवर निष्कर्ष निकाला गया। लेकिन इसी रिपोर्ट में पुरुष मरीज के लिए गर्भाशय और अंडाशय का उल्लेख कर दिया गया, जो चिकित्सा विज्ञान के अनुसार असंभव है। जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर मामला वायरल हो गया और पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या जांच सही तरीके से हुई या केवल खानापूर्ति कर रिपोर्ट जारी की गई।
स्थानीय लोगों और मरीज के परिजनों का आरोप है कि डायग्नोस्टिक सेंटर में पहले से तैयार प्री-फिल्ड रिपोर्ट फॉर्मेट का उपयोग किया जाता है, जिसमें सिर्फ नाम जोड़कर रिपोर्ट प्रिंट कर दी जाती है। कई बार जांच तकनीशियन और डॉक्टर मौके पर मौजूद भी नहीं रहते। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से मरीजों का गलत इलाज हो सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
अब लोग मांग कर रहे हैं कि संबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी गंभीर लापरवाही दोबारा न हो।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन