रेल नेटवर्क के जरिये दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी का सरगना गिरफ्तार

शेयर करे

भोपाल। राजधानी भोपाल में गत 8 फरवरी को रेल द्वारा दुर्लभ एवं प्रतिबंतिध प्रजाति के कछुओं को गोपनीय तौर पर ले जा रहे आरोपियों को वन संरक्षण टीम ने संत रिदाराम स्टेशन से हिरासत में लिया था। इसी प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपी को भी पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी कोच से स्टेट टाइगर फोर्स भोपाल, रेलवे सुरक्षा बल एवं वन मण्डल भोपाल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए संत हिरदाराम स्टेशन से एक आरोपी अजय सिंह राजपूत वल्द राजकुमार के पास से 311 नग दुर्लभ प्रतिबंधित प्रजाति के जीवित कछुओं को जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वन्य-जीव कछुओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर प्राकृतिक रहवास में मुक्त किया गया।
दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी के संबंध में 8 फरवरी, 2026 के प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए संगठित गिरोह के विधि विरोधी बालक को लखनऊ से अभिरक्षा में लिया गया, जिसे प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड भोपाल में 9 फरवरी को प्रस्तुत कर संप्रेक्षण गृह भोपाल भेजा गया।
प्रकरण के अन्य फरार आरोपी आसिफ खान निवासी देवास को पकड़ने के लिये स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित कर लगातार 3 दिन तक घेराबंदी और रैकी की गयी। उसे 10 फरवरी को स्टेट टाइगर फोर्स मुख्यालय एवं इकाई भोपाल के संयुक्त दल द्वारा देवास शहर से गिरोह के मुख्य तस्कर आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय एसटीएसएफ में पेश कर फॉरेस्ट रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *