Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही, 14 लाख की अवैध शराब व लाहन...

आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही, 14 लाख की अवैध शराब व लाहन किया जब्त

बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रह, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी में 04 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापामार अभियान चलाया गया।
जिला आबकारी अधिकारीएक्का ने बताया कि 04 से 10 फरवरी तक बालाघाट, लांजी, वारासिवनी, कटंगी एवं बैहर पूर्व-पश्चिम वृतों के अंतर्गत ग्राम टेकाड़ी, पीपरटोला, धामेबाड़ा, कटिंगटोला, बीरनपुर, बिनोरा, नीलागोंदी, चुरली, चौखंडी, बीसापुर, गोरेघाट, जमुनिया, ढीमरूरीठ, रेहंगी, टिंगीपुर, बहेरभाटा, कुरेंडा, धुर्वा, बासी एवं रौंदाटोला सहित अन्य ग्रामों में अवैध शराब निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध दबिश दी गई।
इस दौरान कुल 98 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 18 आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 686.46 लीटर अवैध हाथ भट्टी, देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई तथा 13,165 किलोग्राम लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 14 लाख 21 हजार 790 रुपये आंका गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन