‘जन गण मन’ के साथ ‘वंदे मातरम’ भी याद करें: युवाओं से सांसद रवि किशन की अपील

शेयर करे

गोरखपुर। देशभक्ति और राष्ट्रीय अस्मिता को लेकर एक नई चर्चा ने रफ्तार पकड़ ली है। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि सिर्फ राष्ट्रगान ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम भी सभी को याद होना चाहिए। उन्होंने कहा- आजादी के दौर में जो पंक्तियां गूंजती थीं, उन्हें नई पीढ़ी को भी आत्मसात करना चाहिए। ‘जन गण मन’ के साथ-साथ ‘वंदे मातरम’ का भी सम्मान और स्मरण जरूरी है।

गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन

सूत्रों अनुसार केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत को लेकर नई रूपरेखा जारी की है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब वंदे मातरम के सभी छह श्लोक गाए या बजाए जाएंगे। जिसमें-

  • कुल अवधि: लगभग 3 मिनट 10 सेकंड
  • जब राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों हों, तो पहले राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया जाएगा
  •  स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से होगी
  • गीत के दौरान सभी को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा

यह कदम “नेशनल अवेयरनेस ड्राइव” और “कल्चरल री-अलाइनमेंट” के तौर पर देखा जा रहा है।

 स्कूलों और सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्यता

वहीं नई गाइडलाइन के अनुसार-

  • सभी सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम गाया या बजाया जाएगा।
  • राष्ट्रपति की उपस्थिति वाले कार्यक्रमों में उनके आगमन और प्रस्थान के समय राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया जाएगा।
  • तिरंगा ध्वजारोहण के दौरान भी इसे अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।
  • प्रस्तुति से पहले एक संकेत (अलर्ट) दिया जाएगा ताकि सभी लोग सतर्क हो सकें।

युवाओं की प्रतिक्रिया

सांसद रवि किशन के अनुसार, देश के युवाओं ने इस पहल का सकारात्मक स्वागत किया है। उनका मानना है कि यह कदम राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा। सोशल मीडिया पर भी इस विषय पर बहस और समर्थन दोनों देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में अहम कदम बता रहे हैं, तो कुछ इसे औपचारिकता से आगे बढ़कर भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम मानते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *