हाथियों के झुंड से कई गांवों में दहशत का माहौल, बिजली आपूर्ति बंद

मैहर। देर रात भैंसरहा-अमिलई मार्ग से होते हुए हाथियों का एक बड़ा झुंड मैहर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। कंदवारी और करहिया गांव के आसपास झुंड के दिखाई देने से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और हाथियों की लोकेशन पर निगरानी शुरू कर दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई क्षेत्रों में 11 केवी फीडर लाइनों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।
प्रशासन ने ग्रामीणों को घरों में रहने, झुंड से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है। वन विभाग लगातार मुनादी कर लोगों को सतर्क कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *