जबलपुर। छिंदवाड़ा में नशीली दवाओं से दर्जनों मौतों के बाद प्रदेश में लगातार चल रहे विशेष अभियान के तहत जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कटंगी रोड स्थित वीआरएल ट्रांसपोर्ट परिसर के पास छापेमारी कर कोडीन युक्त प्रतिबंधित मैक्काटस कफ सिरप की भारी खेप जब्त की है।
पुलिस ने 40 कार्टून में भरी कुल 4,800 शीशियां जब्त कीं, जिनकी कीमत करीब 8 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है। मौके से मिले बिल्टी और जीएसटी इनवॉइस की पड़ताल कर पुलिस ने संबंधित फर्मों और व्यक्तियों की पहचान भी कर ली है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप शहर तक कैसे पहुंचा।
जबलपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4,800 बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद


