Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने MBBS छात्र की जान ली,...

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने MBBS छात्र की जान ली, घर का था इकलौता

उज्जैन। शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जिसमें आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज का MBBS सेकंड ईयर छात्र हर्षित मेहरा ट्रक की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज गेट के सामने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हर्षित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए छात्रों ने आगर रोड हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक पूरे मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के मुताबिक, हर्षित मेहरा निवासी इंदौर, अपने कॉलेज हॉस्टल से सुबह बाहर निकल रहा था। तभी आगर की दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक नियंत्रण खोकर सीधे हर्षित की बाइक से टकरा गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद छात्र भी सहम गए।

सुरक्षा इंतज़ाम की उठी मांग

वहीं इस हादसे के बाद सैकड़ों छात्रों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कॉलेज गेट पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की बात कही। छात्रों का कहना था कि आए दिन यहां भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण खतरा बना रहता है। विद्यार्थियों ने तुरंत स्पीड ब्रेकर, बैरिकेट्स और जिक-जैक ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की मांग उठाई।

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और बताया कि ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं सीएसपी पुष्पा प्रजापत ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालते हुए तुरंत बैरिकेटिंग करवाई, जिसके बाद आधे घंटे में यातायात बहाल हो सका।

हर्षित की मौत से टूटा परिवार

जानकारी अनुसार हर्षित मेहरा अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां मेहंदी डिजाइनर हैं। परिवार पर यह दुख किसी पहाड़ से कम नहीं।

कॉलेज स्टाफ और दोस्तों के मुताबिक, हर्षित बेहद होनहार, मिलनसार और प्रतिभाशाली छात्र था। वह गिटार बजाने, गाने और हर सांस्कृतिक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जाना जाता था। कुछ दिन पहले हुए रजत जयंती समारोह में भी उसने कई पुरस्कार जीते थे। फिजियोथैरेपी विभाग की डॉ. रुचि मिश्रा ने बताया कि- वह लगभग हर म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेता था और कॉलेज के स्टार प्रतिभागियों में से एक था। हर्षित की अचानक मौत से पूरा कैंपस सदमे में है। दोस्तों का कहना है कि उन्होंने न सिर्फ एक साथी बल्कि एक असाधारण प्रतिभा को खो दिया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन