इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में आयोजित एक जन्मोत्सव कार्यक्रम में दाल-बाटी खाने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए। देर रात उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने बताया कि सभी मरीज अब स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं।
सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भोजन के नमूने एकत्र किए। प्रारंभिक चिकित्सा जांच में स्पष्ट हुआ कि बीमारी का कारण नर्मदा का पानी नहीं, बल्कि भोज का भोजन था। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में कुछ दिन पहले दूषित पानी पीने से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने इस मामले में विशेष सतर्कता बरती। भोजन और पानी के नमूनों की जांच कर वास्तविक कारण का पता लगाया गया।
इंदौर में जन्मोत्सव भोज से छह लोग बीमार, सैंपल जांच में खाने को कारण बताया


