Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअंडमान सागर में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, सभी 7 लोगों की बची...

अंडमान सागर में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, सभी 7 लोगों की बची जान

पोर्ट ब्लेयर्र। अंडमान क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सरकारी हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण बाधित हो गया। यह हेलीकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर के लिए रवाना हुआ था। बीच यात्रा में अचानक आई खराबी के बाद पायलट ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए अंडमान सागर में आपात जल-अवतरण किया।
हेलीकॉप्टर में दो चालक दल के सदस्य और पाँच यात्री सवार थे। राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग 9ः30 बजे मायाबंदर के निकट आपात लैंडिंग जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब देश में हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इससे ठीक एक दिन पहले ही झारखंड के चतरा जिले में एक हवाई एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विमान में सवार सभी सात लोगों की मृत्यु हो गई। यह विमान रांची के गंभीर रूप से झुलसे मरीज संजय कुमार को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का एयर ट्रैफिक नियंत्रण से संपर्क टूट गया और वह करमाटांड़ के जंगल में गिर गया। दुर्घटना के कारणों की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन