Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजयमाला के दौरान दुल्हन को मारी गोली, एकतरफा प्यार में सिरफिरे की...

जयमाला के दौरान दुल्हन को मारी गोली, एकतरफा प्यार में सिरफिरे की करतूत

बक्सर। खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब जयमाला की रस्म के दौरान एक युवक ने दुल्हन पर फायरिंग कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत की है। बताया जा रहा है कि सिरफिरा हमलावर युवक दुल्हन के एकतरफा प्यार में पागल था और उसने मंच पर चढ़कर इस वारदात को अंजाम दिया।
हालत नाजुक, वाराणसी रेफर
गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी, घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहोल बन गया। परिजनों द्वारा घायल युवती को तत्काल नजदीकी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस कर रही है जांच 
आरोपी दीनबंधु मल्लाह ने दुल्हन आरती कुमारी (18) को पेट में गोली मार दी।  दुल्हन गंभीर रूप से घायल है (कुछ रिपोर्ट्स में मौत की बात भी आई है, लेकिन ज्यादातर में क्रिटिकल कंडीशन और वाराणसी रेफर) बताया जा रहा है। बारात यूपी के बलिया से आई थी। पुलिस जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन