मुरैना। जिले के अंबाह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के पति जिनेश जैन का एक वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। वीडियो में वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि बयान अंबाह में आयोजित जायेश्वर महादेव मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। वीडियो में वे एक महिला कलाकार के परिधान को लेकर दर्शकों से टिप्पणी करते नजर आए। उन्होंने नगर पालिका चुनाव को लेकर भी विवादित दावा किया कि मेरे बिना यहां कोई अध्यक्ष बन ही नहीं सकता। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान बताया है। स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
मुरैना में राजनीतिक भूचाल, भाजपा नेता का महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान वायरल


