छत्तीसगढ़ में ‘शतक’ को टैक्स फ्री का दर्जा, सीएम साय का बड़ा फैसला

शेयर करे

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ सरकार ने टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में फिल्म देखने के बाद यह निर्णय सार्वजनिक किया।

जोरा मॉल में विशेष प्रदर्शन

26 फरवरी को रायपुर स्थित जोरा मॉल में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म देखी। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक भी मौजूद रहे।

शतकमें संघ की 100 वर्ष की यात्रा

फिल्म शतक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के विभिन्न चरणों को दर्शाया गया है। इसमें संगठन के सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता अभियानों, आपदा राहत गतिविधियों और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि-  यह फिल्म केवल ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत है। उनके अनुसार, संघ की विचारधारा और समर्पण की भावना को व्यापक समाज तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है।

युवाओं को जोड़ने की पहल

वहीं सरकार का मानना है कि टैक्स फ्री किए जाने से टिकट दरों में कमी आएगी और अधिक दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच सकेंगे। विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को इस फिल्म के माध्यम से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सामाजिक प्रतिबद्धता के संदेश से जोड़ने की योजना है। सूत्रों के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में भी विशेष शो आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि अधिकतम लोग इस फिल्म को देख सकें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *