US–Israel Strike on Iran: NATO का स्टैंड साफ, कुवैत में US F-15 क्रैश; मिडिल ईस्ट में फुल-स्केल टकराव

शेयर करे

United States/Israel। संयुक्त ऑपरेशन के बाद Iran के साथ टकराव अब ओपन मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट में बदल चुका है। तेहरान ने ‘वार स्टेटस’ घोषित कर जवाबी मिसाइल और ड्रोन ऑपरेशंस शुरू कर दिए हैं। क्षेत्रीय एयरस्पेस, ऊर्जा बाज़ार और कूटनीतिक समीकरण सब पर इसका असर दिख रहा है।

27 अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा

ईरान ने दावा किया है कि उसने 27 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से टारगेट किया। खाड़ी क्षेत्र के उन देशों में भी अलर्ट है, जहां अमेरिकी बेस मौजूद हैं। Dubai, Oman, Bahrain और Qatar में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कुछ जगह शेयर बाजार अस्थायी रूप से बंद किए गए।

NATO का बयान: US के साथ समन्वय

ईरान युद्ध के बीच NATO देशों- France, Germany और United Kingdom ने साझा बयान जारी कर कहा कि- वे अमेरिका और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने ईरान से हमले रोकने की अपील की और अपने कर्मियों व नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताई।

कुवैत में US F-15 क्रैश

तनाव के बीच Kuwait से खबर है कि अमेरिका का एक F-15 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने इजेक्ट कर खुद को सुरक्षित निकाला। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

इजरायल में मिसाइल अलर्ट

Israel Defense Forces ने पुष्टि की कि ईरान से मिसाइलें दागी गईं। डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट किए गए हैं और नागरिकों को सुरक्षित शेल्टर में जाने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल अलर्ट सिस्टम के जरिए प्रभावित इलाकों में रियल-टाइम नोटिफिकेशन भेजे गए।

लेबनान में हताहत

Lebanon के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायली हमलों में 31 लोगों की मौत और 149 घायल होने की सूचना है। क्षेत्र में मानवीय हालात को लेकर चिंता बढ़ रही है।

बहरीन में एयर-रेड अलर्ट

Bahrain में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। मनामा को जोड़ने वाला शेख खलीफा बिन सलमान ब्रिज अस्थायी रूप से बंद किया गया और लोगों को आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई।

भारत पर असर: परीक्षाएं टलीं, तेल महंगा

तेल कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। सुरक्षा कारणों से Central Board of Secondary Education ने खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। भारत का विदेश मंत्रालय हालात पर नज़र बनाए हुए है और नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *