तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य टकराव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल द्वारा किए गए हमले में ईरान के नेवी चीफ शाहराम ईरानी की मौत हो गई है। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ईरानी प्रशासन की ओर से औपचारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य ऑपरेशन तेज हुए हैं। इन हमलों में ईरान के कई शीर्ष सैन्य और राजनीतिक चेहरों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और स्थिति तेजी से बदल रही है।
इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि भी की गई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स के बाद रविवार को ईरान की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर उनकी शहादत की पुष्टि की गई थी। इन घटनाओं के बाद देश के भीतर सत्ता संरचना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई रणनीति पर काम शुरू होने की चर्चा है।


