छिंदवाड़ा। भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चौरई क्षेत्र के सिहोरा- माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई और शव सड़क पर बिखर गए।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसाः दो बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत, एक गंभीर


