MWC में Infinix का बड़ा धमाका, Note 60 Ultra में मिला 200MP कैमरा और Dimensity 8400 चिपसेट

शेयर करे

दिल्ली| Infinix ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी Mobile World Congress में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Note 60 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह हाल ही में पेश की गई Note 60 सीरीज का हिस्सा है और इसे खास डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। कंपनी ने इसके डिजाइन के लिए इटली की मशहूर डिजाइन फर्म Pininfarina के साथ सहयोग किया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है।

कीमत की बात करें तो यह फोन फिलहाल मलेशिया में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले इसके एकमात्र वेरिएंट की कीमत करीब MYR 3,000 यानी लगभग 69,600 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Roma Silver, Amalfi Blue, Monza Red और Torino Black जैसे चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी इसे चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचने की तैयारी कर रही है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1.5K Ultra HDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और इसमें पावरफुल MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और तेज परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

कैमरा और बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। इसमें 200MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन लगभग 48 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकता है, जिससे यूजर्स को लंबा बैटरी बैकअप मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *