अमरवाड़ा झंडा विवाद पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

शेयर करे

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में धार्मिक स्थल पर हरे झंडे लगाए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं होती हैं तो पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।
गुप्ता ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर ऐसे मामलों में खुफिया तंत्र की भूमिका क्या है और घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक माहौल क्यों बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *