Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदमोह के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने 405...

दमोह के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, सीएम मोहन यादव ने 405 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

दमोह। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 405.58 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया।
बेटियों के स्वास्थ्य पर जोर
मुख्यमंत्री ने मंच से उन 8 बेटियों को प्रमाणपत्र दिए जिन्होंने एचपीवी वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में नारी पूजनीय
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव पूजनीय माना गया है और मध्यप्रदेश में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
हटा का नाम बदलकर शिवकाशी
मुख्यमंत्री ने हटा का नाम बदलकर शिवकाशी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देवश्री गौरीशंकर की नगरी के रूप में जाना जाता है।
विकास की नई घोषणाएं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
नया आईटीआई भवन बनेगा।
सर्वसुविधायुक्त नगर पालिका भवन बनेगा।
भव्य गीता भवन का निर्माण होगा।
कॉलेज में कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विषय शुरू होंगे।

इसके अलावा सड़क, स्कूल और कॉलेज से जुड़े कई विकास कार्यों की भी घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन