Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsLava International ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G,...

Lava International ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G, दमदार बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ एंट्री

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava International ने अपने बजट 5G पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पिछले साल आए Lava Bold 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इसमें तेज परफॉर्मेंस, बड़ा AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे मिड-बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

कीमत और उपलब्धता

बता दें भारत में Lava Bold 2 5G को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 19 मार्च से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर शुरू होगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

जानकारी के मुताबिक, नए स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह फोन Android 15 आधारित सिस्टम पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और गेमिंग दोनों के लिए बेहतर स्पीड प्रदान करता है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म AnTuTu Benchmark पर इस चिपसेट ने 5 लाख से अधिक स्कोर हासिल किया है।

कैमरा सेटअप, बैटरी और अन्य फीचर्स

साथ ही फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony सेंसर है, जो बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी में मदद करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.55mm है, जिससे इसका डिजाइन स्लिम और प्रीमियम महसूस होता है।

कंपनी का पिछला मॉडल

इससे पहले कंपनी ने Lava Bold N2 को भी लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले, Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी दी गई थी। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन