बालाघाट। जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिला कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
इसी क्रम में तहसील किरनापुर के ग्राम बटरमारा में जांच के दौरान खनिज अमले ने एक महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए पकड़ा। खनिज विभाग की उप संचालक फरहत जहां ने बताया कि वाहन को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना हट्टा की अभिरक्षा में रखा गया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत की गई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की सख्ती, बटरमारा में बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


