उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी से एक बार फिर से एक लब जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक विशेष समुदाय का युवक तीन-तीन युवतियों को लेकर होटल पहुंचा था। लेकिन आधार कार्ड दिखाने के बाद पहचान उजागर हो गई। तब स्थिति असमान्य होने पर पास के थाने को सूचना दी गई।
गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लव जिहाद जैसे मामले में ऐसे अपराधियों को सबक सिखाने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। जहां तक कि लव जिहाद के आरोपियों के घर शासन का बुलडोजर चलाकर घरों को जमीदोज किया जा रहा है; फिर भी मामले कम नहीं हो रहे है। ताजा मामला सतना जिले से आया है, एक मुस्लिम युवक तीन हिंदू युवतियों को लेकर महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचा। जहां होटल में कमरा लेने के दौरान आधार कार्ड दिखाने के बाद मामला उजागर होने के बाद मामला गरमा गया। इकसे बाद हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया।
युवतियों को बहला-फुसलाकर लाया था
सतना जिले के ग्राम अमदरा निवासी अमन शेख तीन हिन्दू युवतियों को लेकर उज्जैन पहुंचा था। होटल में ठहरने के लिए होटल में आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई है। वह युवतियों को बहला-फुसलाकर लाया था। उज्जैन के रेल्वे स्टेशन पर ही बजरंगियों ने उसे धर-दबोचा।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में होटल की तलाश कर रहा था
आरोपी अमन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ही रुकने के लिए होटल की तलाश कर रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा तो वहीं आसपास खड़े लोगो ने उसकी खातिरदारी कर दी। उसके बाद जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। जीआरपी पुलिस कर मामले की जांच कर रही है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
3 युवतियों के साथ अमन उज्जैन पहुंचा था, होटल में रुकने के पहले आधार कार्ड से मामला हुआ उजागर
RELATED ARTICLES

