Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news5 राज्यों में चुनावी रण का बिगुल आज: शाम 4 बजे होगा...

5 राज्यों में चुनावी रण का बिगुल आज: शाम 4 बजे होगा तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। देश की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ आने वाला है। जिसमें चुनाव आयोग आज पांच अहम राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। बता दें चुनाव आयोग की हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम 4 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में होगी। जैसे ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा, इन राज्यों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानी आचार संहिता लागू हो जाएगी और चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा जाएगा। इस बार जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। इन पांचों क्षेत्रों में अगले कुछ महीनों में मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल खत्म होने वाला है, इसलिए चुनाव आयोग आज पूरा चुनावी शेड्यूल जारी करेगा।

किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा चुनाव?

बता दें इन पांच राज्यों में कुल मिलाकर सैकड़ों विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जो देश की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने पहले से ही अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रैलियां, रणनीतिक बैठकें और गठबंधन की चर्चाएं लगातार जारी हैं।

  • West Bengal – 294 सीटें
  • Tamil Nadu – 234 सीटें
  • Kerala – 140 सीटें
  • Assam – 126 सीटें
  • Puducherry – 30 सीटें

बंगाल में बहु-चरणीय चुनाव की संभावना

सूत्रों के अनुसार, इस बार पश्चिम बंगाल में मतदान एक से अधिक चरणों में कराया जा सकता है। राज्य में चुनाव के दौरान अक्सर सुरक्षा और राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, इसलिए चुनाव आयोग यहां 3 से 4 चरणों में मतदान कराने पर विचार कर सकता है। वहीं बाकी चार क्षेत्रों-  असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

मई से पहले हो सकता है मतदान

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मतदान की प्रक्रिया  शुरूआती मई से पहले पूरी कराई जा सकती है ताकि नई सरकारों का गठन समय पर हो सके। चार राज्यों- असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी  की विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है, जबकि पुडुचेरी में जून तक वर्तमान सरकार का कार्यकाल है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन