घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध स्टाक का एसडीएम ने लिया जायजा, सिलेंडर हुए जब्त

बालाघाट। लागातार गैस की किल्लत की अफवाहों के बीच एसडीएम बालाघाट गोपाल सोनी के निर्देशानुसार शनिवार को प्रशासनिक टीम द्वारा बजाज पेट्रोल पंप में सीएनजी और सीबीजी विक्रय संबंधी शिकायत की जांच की गई। साथ ही शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर कार्रवाई करते हुए चार सिलेंडर जब्त किए गए।
एसडीएम बालाघाट गोपाल सोनी के निर्देशानुसार तहसीलदार मंजुला महोबिया एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पहल सिंह वलाड़ी द्वारा 14 मार्च को बजाज पेट्रोल पंप (बैनगंगा ऑटोमोबाइल्स) में सीएनजी/सीबीजी के विक्रय के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने पेट्रोल पंप पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और विक्रय प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही तहसील बालाघाट अंतर्गत विभिन्न रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में करते हुए पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *