Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबड़वानी कलेक्टर की जनता से अनोखी अपील- सिलेंडर नहीं मिल रहा तो...

बड़वानी कलेक्टर की जनता से अनोखी अपील- सिलेंडर नहीं मिल रहा तो रोटी और पराठा न खाएं

बड़वानी। ईरान-इजराईल युद्ध के चलते देश में रसोई गैस की कमी महसूस हुई। पर्याप्त आपूर्ति न होने और अफवाहों के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई। इसी दौरान सरकार और प्रशासन समस्या से निपटने की कोशिश जारी है। लेकिन इस समस्या पर बड़वानी कलेक्टर ज्योति सिंह की एक अपील पर जमकर चर्चा हो रही है। उन्होंने आमजनता से ईंधन की बचत करने के लिए अपने दैनिक भोजन में बदलाव करने का सुझाव दिया है। सीधे तौर पर कहा कि सिलेंडर नहीं मिल रहा तो रोटी-पराठा न खाएं।
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे व्यंजन अपनाए जाएं जिनमें कम ईंधन की आवश्यकता होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि लोग रोटी और पराठे बनाने में ज्यादा ईंधन लगता है इसलिए इनके स्थान पर अन्य विकल्प अपनाएं तो गैस की खपत कम की जा सकती है। उनका कहना है कि यह समय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का है।
दरअसल, गैस बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने की भी बात कही जा रही है, जिसका असर देश के बाजार पर पड़ रहा है। इसके चलते वैकल्पिक उपकरणों की मांग में भी तेजी देखी जा रही है।
ज्योति सिंह वर्ष 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और हाल ही में उन्हें बड़वानी जिला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व वे उज्जैन जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन