Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएडीजी को अज्ञात युवकों ने सरकारी आवास पर जाकर दी धमकी, सीसीटीवी...

एडीजी को अज्ञात युवकों ने सरकारी आवास पर जाकर दी धमकी, सीसीटीवी में हुई घटना कैद

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर मुख्यमंत्री मोहन यादव को सोचन पर मजबूर कर दिया। दरअसल, मध्यप्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह के त्रिलंगा स्थित सरकारी आवास के बाहर अज्ञातों द्वारा अभद्रता और धमकी देने घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। जहां एक चारपहिया वाहन से पहुंचे युवकों ने गाली-गलौज की और अमर्यादित व्यवहार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें एक युवक के हाथ में डंडा भी दिखाई दे रहा है। घर के कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
एडीजी ने शाहपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। साथ ही पुलिस मुख्यालय और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने आशंका जताई है कि पुलिस प्रशिक्षण प्रणाली में किए गए हालिया नवाचारों, विशेषकर सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों के समावेश, से असंतुष्ट कुछ असामाजिक तत्व उन्हें निशाना बना सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन