Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगैस सिलेंडर चोरी की अनोखी घटना सीसीटीवी में हुई कैद, वीडियो हुआ...

गैस सिलेंडर चोरी की अनोखी घटना सीसीटीवी में हुई कैद, वीडियो हुआ वायरल, कोहेफिजा का है मामला

भोपाल। राजधानी भोपाल अंतर्गत कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने एक घर की पार्किंग से चार एलपीजी गैस सिलेंडरों की चोरी कर लिए।
पीड़ित वकील रॉबिन जैन के अनुसार, देर रात तीन बाइक सवार युवक घर के बाहर रखे सिलेंडर उठाकर ले गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन