मुबंई। काउंटडाउन खत्म होने को है… और सिनेमाघरों के बाहर पहले ही “हाउसफुल वाइब” शुरू हो चुकी है। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले ही प्री-रिलीज शोज के दम पर ट्रेंडिंग में टॉप पर पहुंच गई है। जिससे साफ हो गया है कि ये फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि “बड़ा गेम” खेलने आई है।
कहानी नहीं, ‘कैलकुलेटेड ब्लास्ट’
पहले पार्ट ने 1400 करोड़ का जो पहाड़ खड़ा किया था, यह फिल्म उसे पार करने की खुली चुनौती देती दिख रही है। इस बार कहानी बदले की आग में पकाई गई है। जहां हर सीन में टेंशन, हर फ्रेम में स्टाइल और हर मोड़ पर ट्विस्ट है।
डायरेक्शन + स्टार पावर = फुल पावर पैक
बता दें इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और इस बार उन्होंने स्केल को “बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस” में बदल दिया है। रणवीर सिंह यहां सिर्फ एक्टिंग नहीं करते वो स्क्रीन पर “डॉमिनेट” करते हैं। उनका इंटेंस लुक, हाई-एनर्जी डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सब कुछ “नेक्स्ट लेवल” फील देता है। साथ ही फिल्म में संजय दत्त का खतरनाक प्रेजेंस, अर्जुन रामपाल का स्टाइलिश निगेटिव शेड और बाकी स्टारकास्ट का सॉलिड सपोर्ट फिल्म को “मल्टी-लेयर्ड” बनाता है।
फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू
वहीं प्री-शो देखने वालों ने फिल्म का रिव्यू देते हुए बताया कि- ओपनिंग 10 मिनट ही फिल्म का टोन सेट कर देते हैं,एक्शन सीन्स रॉ, रियल और “सीटी मार”, बैकग्राउंड स्कोर सीन को उठाकर अगले लेवल पर ले जाता है। कहानी कुछ जगह “फॉर्मूला टच” देती है… लेकिन एंटरटेनमेंट वैल्यू इतनी हाई है कि ये कमी ज्यादा खलती नहीं।

