बालाघाट। आदिवासी बाहुल्य बालाघाट हमेशा से ही अवैध खनन के मामले में बदनाम रहा है। चाहे रेत की बात हो या फिर अन्य गौड़ खनिजों की, खनन माफिया अवैध रूप से उत्खनन करते रहे हैं। कलेक्टर मृणाल मीणा की अगुवाई में अवैध खनन माफियों के खिलाफ मुहिम शुरु की गयी है। बुधवार को कलेक्टर की अगुवाई में जिले के ग्राम कुम्हारी पट मैदान से 400 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की गई।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं थाना कोतवाली पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 400 ट्रॉली रेत को जब्त किया। जब्त की गई रेत को धापेवाड़ा स्थित एएनवी कंपनी को देखरेख एवं निगरानी के लिए सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में मध्य प्रदेश (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी।
बालाघाट में खनिज माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 400 ट्रॉली अवैध रेत जब्त
RELATED ARTICLES

