Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, ई-वाहन नहीं, बिजली पोल बना हादसे की...

इंदौर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, ई-वाहन नहीं, बिजली पोल बना हादसे की वजह?

इंदौर। भीषण अग्निकांड को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस हादसे में जीवित बचे सौरभ ने दावा किया है कि आग ईवी चार्जिंग से नहीं, बल्कि पास के बिजली के खंभे से शुरू हुई थी। फायर ब्रिगेड की लापरवाही का नतीजा है कि 8 लोगों की जान चली गई। जीवित बचे व्यक्ति ने दावा किया कि आगजनी की घटना के तुरंत बाद लोग फायर ब्रिगेड को फोन लगाते रहे लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। जब तक अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची थी तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना में जीवित बचे सौरभ ने खोले राज
बता दें कि इस दुर्घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी और 4 लोग घायल हुए थे। शुरुआत में यह आशंका जताई जा रही थी कि आग इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के कारण लगी, लेकिन सौरभ ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि घटना के समय वाहन चार्जिंग पर था ही नहीं।
फायार ब्रिगेड की लापरवाही से गई जान
सौरभ के अनुसार, बिजली के खंभे से पहले चिंगारियां निकलीं और फिर धमाके जैसी स्थिति बनी, जिससे आग तेजी से फैल गई। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि करंट लगने से भी लोगों की जान गई हो सकती है। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे हालात में तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर गैस लाइन काटी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा समय पर नहीं हुआ।
घटना की जांच की बदली दिशा
इस बयान के बाद हादसे के कारणों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन तकनीकी जांच के जरिए वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन