सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, महिला की जिंदा जलकर मौत

सागर। जिले मुख्यालय पर एक बेहद और दुखद सड़क हादसे में एक महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सागर-दमोह मार्ग पर चना टोरिया टोल प्लाजा के पास घटित हुई, जहां चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। जिससे कार में सवार महिला को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और बह उसमें ही जल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा निवासी डॉक्टर नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार में पहले तो अचानक धुआं उठा और फिर आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही क्षणों में कार पूरी आग की लपटों में घिर गई।
हादसे के समय डॉक्टर और अन्य दो लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल हो गए, लेकिन उनकी पत्नी कार के भीतर ही फंस गईं। आग की उठती तेज लपटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
आसमान में उठते धुएं के गुबार ने आस-पास के लोगों को घटना स्थल की ओर जाने को मजबूर कर दिया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी टक्कर को माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग गहरे दुख में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *