Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअफवाहों से हाहाकार! बालाघाट में पेट्रोल पंपों पर आधी रात उमड़ी भारी...

अफवाहों से हाहाकार! बालाघाट में पेट्रोल पंपों पर आधी रात उमड़ी भारी भीड़, कलेक्टर-एसपी को संभालना पड़ा मोर्चा

बालाघाट। सोशल मीडिया पर फैली एक निराधार अफवाह ने मंगलवार की देर रात पूरे बालाघाट शहर से हड़कंप मच गया। पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने की झूठी अफवाह फैलते ही शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते स्थिति अनियंत्रित भीड़ में बदल गई, जिसके बाद प्रशासन को आधी रात को सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभालना पड़ा।
अफवाह से मची अफरा-तफरी
मंगलवार रात अचानक यह अफवाह फैली कि जिले में ईंधन का स्टॉक खत्म होने वाला है और आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इस सूचना के फैलते ही लोग अपने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। बस स्टैंड और मोती तालाब स्थित पंपों पर भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। लोग अपनी टंकी फुल कराने के साथ-साथ बोतलों और डिब्बों में भी तेल भरवाने की कोशिश करते दिखे।
मैदान में उतरे जिले के आला अधिकारी
बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कलेक्टर मृणाल मीणा और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने स्वयं कमान संभाली। दोनों अधिकारियों ने देर रात शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद किया। कलेक्टर ने लोगों को समझाया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
कलेक्टर ने की जनता से अपील
नागरिकों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। गैस एजेंसियों को नियमित आपूर्ति हो रही है। अनावश्यक भीड़ लगाकर कानून व्यवस्था को प्रभावित न करें।
कंट्रोल रूम स्थापित, निगरानी शुरू
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां नागरिक संपर्क कर वस्तुस्थिति जान सकते हैं। पुलिस प्रशासन अब उन शरारती तत्वों की भी जांच कर रहा है जिन्होंने इस तरह की भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित की।
पंपों पर अब स्थिति सामान्य
प्रशासनिक हस्तक्षेप और अधिकारियों की समझाइश के बाद देर रात धीरे-धीरे भीड़ कम हुई। बुधवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। पेट्रोलियम कंपनियों ने भी पुष्टि की है कि सप्लाई चेन में कोई बाधा नहीं है और डिपो से नियमित रूप से टैंकर पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन