Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबुलेट में पेट्रोल खत्म, घोड़े पर सवार होकर पहुंचा दफ्तर

बुलेट में पेट्रोल खत्म, घोड़े पर सवार होकर पहुंचा दफ्तर

देवास। शहर की सड़कों पर अचानक से घोड़े की सवारी देखकर सोचने पर मजबूर हो गए कि कहीं कोई फिल्म की शूटिंग तो नहीं हो रही! लेकिन घोड़ा सवार व्यक्ति कोई अभिनेता नहीं बल्कि एक बैंककर्मी हैं जो ऑफिस निकले हैं। पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी कतारों और ईंधन की किल्लत के बीच, बैंक कर्मचारी गोपाल ठाकुर की यह ’देसी सवारी’ जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
राधागंज निवासी गोपाल ठाकुर को जब अपने दफ्तर पहुंचना था, तो पेट्रोल पंपों का नजारा देख उनके होश उड़ गए। घंटों कतार में लगकर समय गंवाने के बजाय, उन्होंने अपनी बुलेट घर पर खड़ी की और घोड़े की सवारी करने का निर्णय लिया। गोपाल करीब 3 से 4 किलोमीटर का सफर तय कर जवाहर नगर स्थित अपने बैंक पहुंचे और समय पर अपनी ड्यूटी संभाली।
सड़क पर दौड़ते घोड़े की पदचाप और उस पर सवार बैंककर्मी को देख लोग अपनी हंसी और हैरानी को छिपा नहीं पाए। राहगीरों ने इस पल को कैमरों में कैद किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रशासन की अपील स्टॉक पर्याप्त है
एक तरफ जहां जनता में ईंधन को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोत ने मोर्चा संभालते हुए जनता से धैर्य रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पेट्रोल पंपों का दौरा कर स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन