एमपी कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, नगर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेशभर में लंबे समय से खाली पड़े नगर और मंडल अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियां की हैं। गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी से जूझ रही पार्टी अब जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद भिंड, अनूपपुर, नरसिंहपुर, खंडवा और मंदसौर सहित कई जिलों में नए नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों की भी जिम्मेदारी तय की गई है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा सके।
पार्टी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्हें आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि ये नियुक्तियां संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी की सक्रियता बढ़ेगी। यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत आधार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *