Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपति नहीं भर सका बिजली बिल, पत्नी ने की आत्महत्या

पति नहीं भर सका बिजली बिल, पत्नी ने की आत्महत्या

गुना। आर्थिक परेशानी और पारिवारिक तनाव से तंग आकर एक 26 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं 10 माह की मासूम बच्ची भी बेसुध हालत में मिली, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना नानाखेड़ी क्षेत्र की है।
पुसिल से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार घर का विद्युत बिल बकाया होने के कारण बिजली कटी हुई थी, बकाया बिल की राशि लगभग सवा लाख रुपए से अधिक बाताई जा रही है। पति की माली हालत ठीक नहीं थी और रोज-रोज पति-पत्नी में विवाद इसी बजह से हो रहा था। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। कुछ देर बाद परिजन लौटे तो महिला फंदे पर लटकी मिली और बच्ची अचेत अवस्था में थी।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि ससुराल पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन