पेट्रोल-डीजल से उत्पाद शुल्क घटाया, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

भोपाल। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इस फैसले का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
सरकार ने देश में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए डीजल निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और हवाई ईंधन पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त शुल्क लगाया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस निर्णय से ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और आम जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। साथ ही देश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *