भोपाल। राजधानी स्थित कैलाशनाथ काटजू अस्पताल उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रसूता की प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध हंगामा और विरोध किया। आक्रोश को बढत्रता हुआ देख कर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भयभीत हो गए और अपने आपको कमरों बंद कर हो गए।
उपचार में लापरवाही के आरोप
प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि प्रसव के समय अस्पताल के कर्मचारियों ने घोर लापरवाही बरती है। उनके अनुसार, प्रसव पीड़ा के दौरान शिशु की स्थिति नाजुक थी। लेकिन समय रहते उसका उचित उपचार नहीं किया गया इसीलिए उसकी मौत हुई है। अस्पताल में हुए हंगामे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित की। पुलिस से परिजनों ने मामले की गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को किया कमरे में बंद
RELATED ARTICLES

