मुझे मेरी पत्नी से बचाओ… पुलिस की शरण में पहुंचा प्रताड़ित पति

पत्नी सहेलियों से शारीरिक संबंध बनाने का बनाती थी पति पर दबाव, पीड़ित पहुंचा थाने
बेंगलुरु। देश की हाईटेक सिटी कही जाने वाली बेंगलुरु अंतर्गत अमृतहल्ली थाने में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक शोषण से आहत पति ने कानून की शरण ली है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी की उस पर अपनी सहेलियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग करती है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अश्लील संदेशों और व्यवहार से परेशानी
शिकायतकर्ता के अनुसार, पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजती थी और अपने पुराने संबंधों का हवाला देकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे सहेलियों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी और बात न मानने पर प्रताड़ित करती थी। इसके अतिरिक्त, गहने न लौटाने और अवांछित जीवनशैली अपनाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *